एक शिक्षिका ने एक विशेष प्रकार की गतिविधि से बच्चों पर ऐसा प्रभाव डाला है कि छोटे से गाँव के ज्यादातर मजदूर किसानों के बच्चे अपने बड़े बुजुर्गों के साथ सम्बन्धों का महत्त्व जान रहे हैं। ये बच्चे अपने मददगार व्यक्तियों के प्रति आभार जताने के नए तरीके सीख रहे हैं। साल में दो-तीन मौकों पर इस...
गोपनीयता नीति
यह दस्तावेज www.teachersofindia.org वेब पोर्टल को आपके द्वारा भेजी गई निजी, व्यक्तिगत जानकारी से सम्बन्धित नीति को स्पष्ट करता है।
पंजीकरण एवं आपका परिचय पृष्ठ
टीचर्स ऑफ इण्डिया के कुछ विशेष स्तम्भों का प्रयोग करने के लिए आपको टीचर्स ऑफ इण्डिया पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के दौरान आपको सम्पर्क के लिए कुछ जानकारियाँ देना होंगी। जैसे कि आपका ई-मेल पता। टीचर्स ऑफ इण्डिया के लिए पासवर्ड भी बनाना होगा। बेहतर होगा कि यह पासवर्ड आपके ई-मेल के पासवर्ड से अलग हो।
टीचर्स ऑफ इण्डिया पर आप अपना परिचय पृष्ठ बना सकते हैं। इसमें अपनी पृष्ठभूमि, गतिविधियों, अभिरुचियों और प्राथमिकताओं से सम्बन्धित जानकारियाँ दे सकते हैं। इन जानकारियों की मदद से आप टीचर्स ऑफ इण्डिया से जुड़े अपनी ही जैसी सोच रखने वाले अन्य साथियों से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। आप अपनी इच्छानुसार अपने परिचय पृष्ठ को निजी या सार्वजनिक कर सकते हैं। निजी रखने पर यह केवल आपके द्वारा चयनित व्यक्तियों को ही दिखाई देगा। सार्वजनिक होने पर इसे कोई भी देख सकेगा। आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी किसी अन्य (तीसरी पार्टी) के साथ साझा नहीं की जाएगी। किन्तु वैधानिक रूप से आवश्यक होने, अपने अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता होने या किसी न्यायिक प्रक्रिया का पालन करने हेतु इस जानकारी को अन्य के साथ साझा करने का अधिकार टीचर्स ऑफ इण्डिया के पास सुरक्षित है।
संसाधनों के साथ तथा सार्वजनिक मंचों में डाली गई जानकारी/सूचना
अपने परिचय पृष्ठ को निजी रखने पर भी, आपके द्वारा टीचर्स ऑफ इण्डिया पर प्रकाशित किए गए सब संसाधनों के साथ आपका नाम आएगा।
कोई भी सूचना/जानकारी जो आप टिप्पणियों, चर्चाओं, तस्वीरों, वीडियो आदि के साथ डालेंगे, टीचर्स ऑफ इण्डिया का प्रयोग करने वाले सब लोगों को दिखाई देगी।
बाहरी वेबसाइट
टीचर्स ऑफ इण्डिया पर बाहर की उन वेबसाइट के लिंक भी मौजूद हैं जिन पर न तो टीचर्स ऑफ इण्डिया का स्वामित्व है और न ही कोई नियन्त्रण है। यदि वे आपसे किसी व्यक्तिगत, निजी जानकारी की माँग करती हैं तो उन वेबसाइटों की गोपनीयता सम्बन्धी नीतियों को पढ़ें। कृपया ध्यान दें कि ऐसी अन्य वेबसाइटों की गोपनीयता सम्बन्धी नीतियों के प्रति टीचर्स ऑफ इण्डिया की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
टीचर्स ऑफ इण्डिया से संदेश,जानकारी का प्रेषण
आपको teachersofindia.org की ओर से ई-मेल न्यूजलेटर तथा समय-समय पर अन्य सूचनाएँ मिलेंगी। यदि आप इन्हें प्राप्त नहीं करना चाहते हैं तो आप प्राप्त ई-मेल में ‘न भेजें’ लिंक पर क्लिक करें। यह ‘न भेजें’ लिंक टीचर्स ऑफ इण्डिया प्रोफाइल पृष्ठ पर भी उपलब्ध है।
आवश्यकता पड़ने पर इस गोपनीयता नीति में संशोधन या फेर-बदल करने का अधिकार टीचर्स ऑफ इण्डिया के पास सुरक्षित है। किए गए बदलावों को गोपनीयता के इस दस्तावेज में तथा अन्य उचित स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा।
आप टीचर्स ऑफ इण्डिया पर अपने खाते को प्रोफाइल पृष्ठ पर जाकर या towebmaster@teachersofindia.org को ई-मेल भेजकर सम्पादित कर सकते हैं, उसका नवीनीकरण कर सकते हैं, उसे निष्क्रिय कर सकते हैं या हटा सकते हैं।