किताबों की किताब : पुस्तकालय के लिए गतिविधि पुस्तिका
आजकल लगभग हर विद्यालय में छोटा-मोटा पुस्तकालय तो होता ही है। उसमें किताबें भी होती हैं। लेकिन कई बार हमें यह समझ नहीं आता है कि उसका उपयोग कैसे करें या कि बच्चों में पुस्तकालय के प्रति रूचि कैसे पैदा करें।
कुछ साल पहले मध्यप्रदेश के राज्य शिक्षा केन्द्र ने इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पुस्तकालय पर आधारित गतिविधियों की एक पुस्तिका ‘किताबों की किताब’ प्रकाशित की थी। इसमें दी गई गतिविधियाँ बच्चों को किताबों के नजदीक लाने की कोशिश करती हैं। पुस्तिका की पीडीएफ यहाँ मौजूद है, आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसे हम यहाँ राज्य शिक्षा केन्द्र,मप्र के सौजन्य से उपलब्ध करा रहे हैं।
डाउनलोड करें: kitaabon_kii_kitaab-new.pdf
टिप्पणियाँ
Excellent ideas!
Excellent ideas!